Facebook SDK

                     

Mode of Transmission Media ( Simplex, Half Duplex and Full Duplex)

जब नेटवर्क में डिवाइसों के मध्य Data का Transmission होता है। तब Data Transmission की दिशा के आधार पर Communication Mode को तीन केटेगरी में विभाजित किया गया है। Communication डिवाइसों के मध्य एक बार में एक ही दिशा में होता है या दोनों दिशाओं में होता है। इस आधार पर communication mode को तीन category में devide किया गया है। Communication Mode को ही Transmission Mode कहा जाता है।जो निम्नलिखित है।

1. Simplex Mode
2. Half Duplex Mode
3. Full Duplex Mode


Simplex Transmission Mode (सिम्पलेक्स ट्रांसमिशन मोड)

जव डिवाइसों के मध्य Data का Transmission एक ही दिशा में होता है। तो इस ट्रांसमिशन मोड को Simplex Transmission Mode कहा जाता है।


Simplex Modes in Network in Hindi

उदाहरण के लिए Computer से connected कीबोर्ड के द्वारा डाटा केवल keyboard से कंप्यूटर की ओर send होता है।इसी तरह प्रिंटर, स्कैनर इत्यादि डिवाइस में डाटा केवल कंप्यूटर से प्रिंटर की ओर प्रेषित होता है।अन्य उदाहरण में Radio, Television में भी डाटा एक ही दिशा में ट्रांसमिट होता है।

Advantage of Simplex Mode  


1. यह बहुत ही सस्ती communication लाइन होती है।
2. यह तेज गति से कार्य करती है।

Disadvantage of Simplex Mode 

1. इसमें communication केवल एक ही दिशा में होती है।अतः communication में feedback नहीं दिया जा सकता है।

Half Duplex Transmission Mode (हाफ डुप्लेक्स ट्रांसमिशन मोड)

जव डिवाइसों के मध्य Data का Transmission दोनों दिशाओं में possible होता है।लेकिन एक समय में एक ही दिशा में ट्रांसमिशन होता है तो इस ट्रांसमिशन मोड को Half Duplex Transmission Mode कहा जाता है।

Half Duplex Mode in Network in Hindi


उदाहरण के लिए Walkie-Talkie एक ऐसा डिवाइस है जिसके माध्यम से एक समय में केवल एक ही दिशा में कम्युनिकेशन होता है।और दुसरे समय में दूसरी दिशा से ट्रांसमिशन possible होता है। आपने रेलवे और पुलिस कर्मचारी को इसमें बात करते हुए देखे होगें।पहले एक अधिकारी बात करके ओवर कहता है फिर दूसरा अधिकारी बात करता है अधिकारी ओवर शब्द को कोड के रूप में प्रयोग करते है। 


Full Duplex Transmission Mode (फुल डुप्लेक्स ट्रांसमिशन मोड)

जव डिवाइसों के मध्य Data का Transmission दोनों दिशाओं एक साथ एक ही समय में possible होता है। तो इस ट्रांसमिशन मोड को Full Duplex Transmission Mode कहा जाता है।


Full Duplex Mode in Network in Hindi


उदाहरण के लिए Telephone, Mobile एक ऐसा डिवाइस है जिसके माध्यम से एक एक साथ एक ही समय में दोनों दिशाओं में कम्युनिकेशन होता है। Sender और Receiver एक साथ एक ही समय में बात कर सकते है। Sender की बातों का Reply या Feedback रिसीवर तुरंत ही दे सकता है। 

2 टिप्पणियाँ

please do not enter any spam link in the comment box.

Aniket ने कहा…
It's amazing side for computer
और नया पुराने